पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरमू रोड में छात्रा को अगवा करने की कोशिश, तेजाब डालने की धमकी

हरमू रोड में छात्रा को अगवा करने की कोशिश, तेजाब डालने की धमकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | हरमूरोड स्थित एक स्कूल गेट के पास नौंवी क्लास की छात्रा का अपहरण करने के प्रयास में पुलिस ने शमली वारसी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गाड़ी खाना चौक का रहने वाला है। इस संबंध में छात्रा ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाना में मामला दर्ज कराया है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह स्कूल में प्रवेश करने के लिए जैसे ही गेट पर पहुंची कि आरोपी उसका हाथ पकड़ कर खींचने लगा। इसके बाद अपनी गाड़ी पर बैठाने का प्रयास करने लगा। छात्रा ने इसका विरोध किया, तो आरोपी उसपर तेजाब फेंकने की धमकी देते भाग निकला। परिजनों के साथ छात्रा कोतवाली थाना पहुंची और युवक के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने वारसी को गाड़ी खाना चौक से पकड़ लिया।