नर्सों के लिए साक्षात्कार 14 को
रांची| विश्वसेवा परिषद की ओर से जीएनएम और बीएससी नर्सों की नियुक्ति के लिए 14 दिसंबर को साक्षात्कार होगा। साक्षात्कार सर्कुलर रोड स्थित सचदेवा कॉलेज में लिया जाएगा। इसके लिए सुबह दस बजे मूल प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित रहना होगा। ज्ञात हो कि विश्व सेवा परिषद झारखंड में स्वास्थ्य केंद्र के लिए वॉलेंटरी सोशल सर्विस के तहत नर्सों की नियुक्ति करने जा रहा है।