- Hindi News
- हर हाल में घरों में वोटर पर्ची पहुंचाएं : सीईओ
हर हाल में घरों में वोटर पर्ची पहुंचाएं : सीईओ
विधानसभाचुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पीके जाजोरिया सख्त हुए हैं। जाजोरिया ने चौथे और पांचवें चरण को लेकर सभी जिला निर्वाची पदाधिकारियों को बुधवार को निर्देश जारी किया। हर घर में मतदाता पर्ची पहुंचाने और जागरूकता के लिए प्रचार-प्रसार तेज करने पर बल दिया गया है।
ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी विशेष तौर पर जागरूकता बढ़ाने का निर्देश जाजोरिया ने दिया है। तीसरे चरण में हुए मतदान के दौरान राजधानी रांची और इसके आसपास के शहरी क्षेत्रों में कम वोट प्रतिशत को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। बुधवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी हिमानी पांडेय ने आशा जतायी कि चौथे और पांचवें चरण में भी मतदान प्रतिशत बढ़ेगा। गौरतलब है कि चौथे चरण का चुनाव 14 दिसंबर को जबकि पांचवें और अंतिम चरण का मतदान 20 दिसंबर को होगा। मतगणना 23 दिसंबर को होगी।
किस पार्टी के कितने प्रत्याशी
18-19 आयुवर्ग के कुल वोटर - 223626
एक नजर में चौथे चरण का चुनाव