नहीं हो रही है निष्पक्ष जांच : भोला
झारखंडकुश्ती संघ के महासचिव भोलानाथ सिंह ने निगरानी ब्यूरो से कहा है कि जब तक नामजद आरोपी आरके आनंद और मधुकांत पाठक की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक 34वां नेशनल गेम्स घोटाला की निष्पक्ष जांच संभव नहीं है। जांच में दोनों बाधक बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि घोटाले के दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया, तो दो अन्य आरोपी क्यों छोड़ दिए गए। शनिवार को दिन के साढ़े तीन बजे से शाम के छह बजे तक निगरानी के एएसपी नेशनल गेम्स घोटाले के जांच पदाधिकारी आनंद जोसेफ तिग्गा ने भोलानाथ से कई बिंदुओं पर जानकारी ली।
निगरानी आनंद से 28 लाख का ब्योरा ले
महासचिवभोलानाथ सिंह ने कहा कि एनजीओसी के पैसे से आरके आनंद कितनी बार फ्लाइट से रांची आए और गए। उनके साथ कौन-कौन लोग आते थे। इस पर करीब 28 लाख रुपए का खर्च आया। इसका हिसाब-किताब आरके आनंद से लिया जाना चाहिए। उन्होंने पिछले पांच साल में घोटाले के खिलाफ आवाज क्यों नहीं उठाई। उनके साथ महंगे होटल में कौन-कौन ठहरे थे, इसका लेखा-जोखा लेना चाहिए।
निगरानी के साथ बातचीत में निगरानी एएसपी ने भोलानाथ सिंह को बताया कि कुश्ती के लिए खरीदे गए मैट में भारी अनियमितता बरती गई है। कमेटी ने कागज में दिखाया है कि मैट की खरीदारी एसके स्पोटर्स पटियाला से की गई है। लेकिन जांच में खुलासा हुआ है कि आजम कंपनी की मैट की आवश्यकता से अधिक खरीदारी रांची से की गई है।
मैट खरीदा रांची से, बताया पटियाला
{34वां नेशनलगेम्स घोटाला