- Hindi News
- डीपीएस का छात्र अमितेष बनारस में, आज लौटेगा
डीपीएस का छात्र अमितेष बनारस में, आज लौटेगा
रांची. डीपीएसका 12वीं कक्षा का छात्र अमितेष आनंद बनारस में है। शुक्रवार की रात 12.30 बजे अमितेष ने अपनी बहन के साथ बातचीत की और कहा कि वह बनारस में सुरक्षित है। वह रविवार को रांची लौट आएगा। उसके पिता समीर कुमार के अनुसार अमितेष ने कहा है कि वह रविवार तक रांची वापस लौट जाएगा। उन्होंने बताया कि वह कैसे और क्यों बनारस चला गया, इस बारे में अधिक पूछताछ नहीं की है। वह सकुशल रांची लौट आएगा, इसके बाद जानकारी ली जाएगी। मालूम हो कि घर से परीक्षा देने निकला अमितेष 10 दिसंबर से लापता था। इस संबंध में जगन्नाथपुर थाना में मामला दर्ज कराया गया है। जगन्नथपुर थाना पुलिस ने बताया कि अमितेष के मोबाइल का सीडीआर जब निकाला गया, तब उसका लोकेशन बनारस मिला। इसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों से बातचीत की। परिजन के कहने पर ही पुलिस टीम बनारस नहीं गई। रविवार को अमितेष के लौटने के बाद ही पुलिस उससे घर से भागने के बारे में पूछताछ करेगी।
{ बहनसे की बात