पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बादलों ने बदला मौसम का मिजाज, कनकनी

बादलों ने बदला मौसम का मिजाज, कनकनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. जाड़ेके मौसम में छाए घने बादलों ने राजधानी की फिजां ही बदल दी है। शनिवार को रांची और आसपास के क्षेत्रों में पूरे दिन बादल छाए रहे। सुबह की शुरुआत कोहरे से हुई। दोपहर में कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई। अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। इसके प्रभाव से कनकनी बढ़ गई है। लोग दिन में भी ठिठुरते रहे। वहीं, शाम होते ही तेज ठंड का अहसास हुआ। रात गहराने के साथ ही ठिठुरन भी बढ़ी। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले तीन दिनों तक मौसम का ऐसा ही मिजाज रहेगा। बल्कि ठंड और बढ़ सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने रांची और आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया।