- Hindi News
- रांची. हिंदूजागरण मंच की बैठक शनिवार को प्रदेश कार्यालय में
रांची. हिंदूजागरण मंच की बैठक शनिवार को प्रदेश कार्यालय में
रांची. हिंदूजागरण मंच की बैठक शनिवार को प्रदेश कार्यालय में हुई। इसमें शहीद संकल्प शुक्ला के सम्मान में स्मारक स्थल बनाने की मांग को लेकर 14 दिसंबर को कैंडल रैली करने का निर्णय लिया गया। मंच के संयोजक सुजीत सिंह ने बताया कि शहीद संकल्प को परमवीर चक्र देने की मांग की गई है। रैली भारत माता चौक से हरमू रोड होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक तक जाएगी। बैठक में शंकर वर्मा, चंदन वर्मा, प्रशांत श्रीवास्तव, रंजय वर्मा, राहुल सिंह, रॉकी गोप, उमेश सोनी, रितेश कुमार, बाबू प्रजापति, हेमंत कुमार, गजानंद शर्मा समेत अन्य मौजूद थे।
संकल्प के सम्मान में आज निकाली जाएगी रैली