- Hindi News
- नक्सलियों ने लिट्टे से सीखी ग्रेनेड बनाना
नक्सलियों ने लिट्टे से सीखी ग्रेनेड बनाना
सिमडेगा कोयल शंख जोन में सक्रिय रहे नक्सली संगठन सेंट्रल टेक्निकल कमेटी के स्थानीय को-ऑडिनेटर संजय गंझू ने शनिवार को पूछताछ में पुलिस के समक्ष बड़ा खुलासा किया है। संजय ने कहा है कि सेंट्रल टेक्निकल कमेटी में आठ सदस्य आंध्र प्रदेश के हैं। इन सभी सदस्यों को तकनीकी रूप से विकसित करने के लिए श्रीलंका और तमिलनाडु से जुड़े आतंकी संगठन लिट्टे के सदस्यों से तकनीकी जानकारी ली गई है।
कोयलशंख जोन में 42 लाख का मोर्टार रॉकेट बना : संजयगंझू ने पुलिस को जानकारी दी है कि कोयल शंख जोन में सात महीने रहकर 42 लाख रुपये का मोर्टार और रॉकेट बनाया गया था। उसने कहा कि सेंट्रल तकनीकी कमेटी के सदस्य जिस क्षेत्र में अपने उद्देश्य के लिए जाता है, वहीं कैंप लगाकर हथियारों जिसमें मोर्टार, रॉकेट और ग्रेनेड का निमार्ण करता था। संजय ने बताया है कि मोर्टार और रॉकेट बनाने के लिए भोपाल के यूनिट से ट्रांसपोर्ट के जरिए रॉ मेटेरियल मंगाया था। भोपाल यूनिट का इंचार्ज चक्काकृष्णा उर्फ चंद्रशेखर पवार उर्फ रामचंद्र था। इस यूनिट ने 110 पीस मोर्टार तथा 100 पीस रॉकेट का निमार्ण किया था। हैरान कर दिया कि ग्रेनेड बनाने में करण एक्सपर्ट हो गया था।