- Hindi News
- इमाम ए हुसैन की कुर्बानी से बची इंसानियत : डॉ. अब्बास
इमाम-ए-हुसैन की कुर्बानी से बची इंसानियत : डॉ. अब्बास
रांची. इमाम-ए-हुसैनने मैदान-ए-कर्बला में बातिल परस्त यजीद से मुकाबला करके और अपने पूरे घर की कुर्बानी देकर इस्लाम को ही नहीं बल्कि इंसानियत को बचा लिया है। यह बातें मौलाना डॉ. अब्बास रजा नैयर जलालपुरी ने कही।
शनिवार को वे खेत मुहल्ला हिंदपीढ़ी में हाजी अजहर हुसैन के आवास पर शहीदाने कर्बला के चालीसवें के मौके पर आयोजित मजलिस को खिताब कर रहे थे। इमाम-ए-हुसैन की लाश 40 दिन तक बेकफन कर्बला की जमीन पर पड़ी रही। उनकी लाश को बनी अशद के बच्चों ने दफन किया। इसी याद में शिया समुदाय के मुसलमान इमाम-ए-हुसैन का चालीसवां मनाते हैं।