पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आवास बोर्ड की लगाई तख्तियां उखाड़ फेंकी

आवास बोर्ड की लगाई तख्तियां उखाड़ फेंकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. सहजानंदचौक स्थित खाली पड़े बड़े भू-भाग पर आवास बोर्ड की ओर से शुक्रवार को तख्ती लगाकर कब्जे की सूचना आमलोगों तक पहुंचाई गई। लेकिन एक दिन में ही तख्तियों को असामाजिक तत्वों ने उखाड़ फेंका। आसपास के लोगों ने बताया कि दोपहर के बाद एक दर्जन महिला-पुरुष पहुंचे और तख्तियों को उखाड़कर फेंक दिया। इस संबंध में जब आवास बोर्ड के एमडी मनोज कुमार से पूछा गया तो उन्होंने इस घटना से अनभिज्ञता जाहिर की और कहा कि हाईकोर्ट के आदेश पर बोर्ड ने कार्रवाई की है। हमारे पास फंड की कमी है, इसलिए चहारदीवारी कराने में असमर्थ हैं।