गीताली एकेडमी का वार्षिकोत्सव मना
रांची | गीतालीडांस एकेडमी ने शनिवार को 72वें वार्षिकोत्सव का आयोजन यूनियन क्लब में किया। इस अवसर पर शास्त्रीय और लोक नृत्य प्रस्तुत किए गए। संस्था की संचालिका नमिता दास ने कहा कि मुझे यह देखकर खुशी होती है कि हमारे इंस्टीट्यूच में तीन पीढ़ियां नृत्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में श्यामा प्रसाद मुखर्जी उपस्थित थे। संचालन अभिलाषा दास ने किया। कार्यक्रम में गुरु शिष्य दोनों ने प्रस्तुति दी। शिक्षिका अंजली, शालिनी और कौशिक ने कथक नृत्य की प्रस्तुति दी। सीनियर और जूनियर दोनों ग्रुप की छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुति दी। कथक के साथ ही साथ राजस्थानी, असमिया, राजस्थानी और भोजपुरी फोक की भी प्रस्तुति दी गई।