उबर पर बैन करना गलत निर्णय : चैंबर
रांची | बहुराष्ट्रीयवेबबेस्ड टैक्सी सेवा उबर पर रोक लगाने पर चैंबर ने चिंता जताई है। चैंबर का मानना है कि ड्राइवर द्वारा महिला से किए गए अपराध के लिए टैक्सी सेवा बंद करने का सरकार का निर्णय गलत है। किसी कर्मचारी द्वारा अपराध करने पर कंपनी बंद करना तर्कसंगत नहीं है और इसे गंभीरता से लेना चाहिए। गृहमंत्री के ब्यान से प्रधानमंत्री के मेक इन इंडिया की सोच पर गहरा असर पड़ेगा। सरकार के परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी माना है कि व्यवस्था में परिवर्तन होना चाहिए कि व्यवस्था बंद कर देनी चाहिए। रतन मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में चर्चा के दौरान चैंबर ने इस मुद्दे पर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया है। चैंबर ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए समस्या पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से पत्राचार कर समस्या के निराकरण का आग्रह किया है।