घाटानुदान की राशि खत्म,बढ़ेगी परेशानी
रांची | झारखंडऊर्जा विकास निगम को राज्य सरकार से मिलने वाले घाटानुदान (रिसोर्स गैप) पर ग्रहण लगता दिख रहा है। इस मद में सरकार की तरफ से हर महीने 83 करोड़ रुपए निगम को दिया जाता है। लेकिन रिसोर्स गैप मद से 200 करोड़ रुपए निकाल कर डीवीसी के बकाया का भुगतान कर दिया गया। इस वजह से इस वित्तीय वर्ष के आखिरी तीन महीनों के लिए रिसोर्स गैप मद का पैसा खत्म हो गया है। ऐसे में बगैर अनुपूरक बजट आए, सरकार निगम को अब पैसा देने की स्थिति में नहीं है। जिस वजह से निगम के सामने वित्तीय संकट की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सरकार से मिलने वाले पैसे से निगम बिजली खरीद सहित अन्य महत्वपूर्ण काम करता है।