पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टेनिस बाॅल क्रिकेट में झारखंड बना विजेता

टेनिस बाॅल क्रिकेट में झारखंड बना विजेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची . शिमलाहिमाचल प्रदेश में आयोजित 25वीं सीनियर राष्ट्रीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में झारखंड की पुरुष टीम ओडिशा को 10 रनों से पराजित कर दूसरी बार चैंपियन होने का गौरव हासिल किया। जबकि महिला टीम क्वार्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश के साथ पराजित हुई। पुरुष वर्ग में झारखंड के मंटू राम को फाइनल मैन आफ मैच मैन आफ सीरीज मिला। आमिर खान सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे। विजेता होने पर एनएन पांडेय, विमल किशोर सिन्हा, राजकुमार, जितेंद्र, पंकज, अजय, सुरजीत, आलोक, संदीप, शाकिब आलम, महमूद आलम ने खुशी जताई।