आरसीए ने साईं-बी को 132 रन से हराया
रांची . हर्ष70 रन, मुदस्सर 60 और मोहित के 48 रनों की शानदार बल्लेबाजी से आरसीए ने सुपर डिवीजन क्रिकेट में शनिवार को साईं बी को 132 रन से हराया। आरसीए ने 35 ओवर में पांच विकेट पर 234 रन बनाए। परमानंद ने 47 रन देकर दो विकेट लिए। जवाब में साईं बी की टीम 21.2 ओवर में 102 रन पर आउट हो गई। दीपक सरोज ने 19.19 रन बनाए। रवि शाहिद ने तीन- तीन, जबकि विवेक ने दो विकेट लिए।
हर्ष और मोहित की फोटो स्कैन में
मोहित
हर्ष शर्मा