आईपीएस स्कूल अगले दौर में
रांची . गांधीनगरमैदान में खेले जा रहे प्रथम जीडी मेमोरियल लेग क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को आईपीएस स्कूल ने किलर विंग्स वॉरियर को 10 रन से हरा अगले दौर में जगह बना ली। आईपीएस स्कूल की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 93 रन बनाए। इसमें सौरभ ने 20, शाहिद नूर ने 18-18 रन जोड़े। किलर के अदनान, तबरेज, फैजल को एक-एक विकेट मिले। इसके जवाब में किलर टीम 83 रन पर सिमट गई। इसमें कासिफ ने 18, सरफराज ने 17, फरजान ने 10 रन बनाए। आईपीएस के साहिल को चार, पंकज को दो एवं सोनू अंशु को एक-एक विकेट मिले।