पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हेहल अकादमी, रेलवे और जूनियर गैलेक्सी की जीत

हेहल अकादमी, रेलवे और जूनियर-गैलेक्सी की जीत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची . आरोहीएलीवेटर्स कप बी डिवीजन क्रिकेट में शनिवार को तीन मैच खेले गए। पहले में हेहल अकादमी बी ने यूथ मंथन को 72 रन से हराया। हेहल अकादमी बी ने पांच विकेट पर 233 रन बनाए। जवाब में यूथ मंथन की टीम 161 रन पर आउट हो गई। दूसरे मैच में रेलवे जूनियर ने ऑक्सफोर्ड को पांच विकेट से हराया। ऑक्सफोर्ड ने 24.1 ओवर में 117 रन बनाए। इसके जवाब में रेलवे जूनियर ने 29.2 ओवर में पांच विकेट खोकर 118 रन बना मैच जीत लिया। तीसरे मैच में गैलेक्सी ने जेसीए बुंडू को 24 रन से हराया। गैलेक्सी ने सात विकेट पर 192 रन बनाए। जवाब में जेसीए बुंडू की टीम 168 रन पर धराशायी हो गई।