पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टेनिस मेंस सिंगल्स के चैंपियन बने सुमित कुमार

टेनिस मेंस सिंगल्स के चैंपियन बने सुमित कुमार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची . जेएससीएस्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेले गए झारखंड ओपन टेनिस चैंपियनशिप के मेंस सिंगल्स में सुमित कुमार ने अमित कुमार को फाइनल मुकाबले में कड़े संघर्ष के बाद 6-2, 6-4 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। वुमेंस सिंगल्स में प्रियंका ने निक्की को जोरदार मुकाबले में 6-4, 7-5 से हराया। वहीं मेंस डबल्स में अमित और सुमित की जोड़ी ने अंशुमन कन्हैया को 6-3, 7-5 से हराकर चैंपियन बना। मुख्य अतिथि जेएससीए अध्यक्ष अमिताभ चौधरी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मौके पर झारखंड टेनिस एसोसिएशन के सचिव एमके भद्रा, एके सिंह, सुनील कुमार, विवेक, सुरेंद्र, जीशान कैफ शामिल थे।



फोटो स्पोर्ट्स में