पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपने जैसों के लिए कुछ करना चाहता हूं : गोलू

अपने जैसों के लिए कुछ करना चाहता हूं : गोलू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तेज गेंदबाज के रूप में हुआ था चयन

गोलू को दुलार करते माता-पिता।

खेल संवाददाता . रांची

साउथ अफ्रीका में पाकिस्तान को हराकर ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप चैंपियन बनी इंडियन टीम के खिलाड़ी गोलू ओहदार शनिवार को रांची पहुंचे। एयरपोर्ट पर गोलू का भव्य स्वागत हुआ। गोलू के सम्मान में सैकड़ों प्रशंसक एयरपोर्ट पर सुबह से जमे हुए थे। गोलू के टर्मिनल से बाहर आते ही प्रशंसकों ने उन्हें कंधे पर उठा लिया। मौके पर मौजूद गोलू की मां देवंती देवी और पिता राजेश लाल ओहदार ने अपने बेटे को गले से लगा लिया। इस दौरान कलाकारों ने पारंपरिक लोक गीत और नृत्य भी गोलू के सम्मान में पेश किया। एयरपोर्ट से खुली जीप में गोलू धुर्वा स्थित जेएससीए स्टेडियम रवाना हुआ। वहां जेएससीए के अध्यक्ष अमिताभ चौधरी ने गोलू को बीसीसीआई लोगो वाली टी-शर्ट भेंट में दी। इसके बाद गोलू प्रशंसकों के साथ अपने स्कूल संत माइकल चले गए। यहां गोलू के साथियों ने उनका भव्य स्वागत किया। एयरपोर्ट पर गोलू के स्वागत में पूर्व डिप्टी मेयर अजय नाथ शाहदेव, क्रिकेट एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड इन झारखंड के अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह, सचिव अमित कुमार, ट्रेजरार नरेंद्र प्रसाद, डिप्टी स्पोर्ट्स डायरेक्टर बड़ी संख्या में प्रशंसक मौजूद थे।

रांची एयरपोर्ट पर पहुंचे गोलू ओहदार का स्वागत करते लोग।

स्टेट चैंपियनशिप 29 से मेकॉन में

ब्लाइंड क्रिकेट एसोसिएशन के ट्रेजरर नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि 29 से 30 दिसंबर के बीच मेकॉन में दूसरी स्टेट लेवल ब्लाइंड क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इसी चैंपियनशिप के तहत भारतीय टीम के लिए गाेलू का चयन हुआ था।

एयरपोर्ट पर गोलू ओहदार ने कहा कि वह क्रिकेट के जरिए अपने जैसों के लिए कुछ करना चाहता है, ताकि दुनिया को यह बता सके कि हम किसी से कम नहीं। गोलू ने बीसीसीआई से ब्लाइंड क्रिकेट को भी मान्यता देने की अपील की है। गोलू का चयन बीते साल इंडियन ब्लाइंड क्रिकेट टीम में बतौर तेज गेंदबाज हुआ था।

ब्लाइंड वर्ल्डकप विजेता भारत का हिस्सा रहे गोलू का रांची में जोरदार स्वागत

खुशी