रंगदारी नहीं दी तो की फायरिंग
रांची | हिंदपीढ़ीके भट्टी चौक में रहने वाले जमील ने जब रंगदारी का पांच लाख रुपए नहीं दिया तो उसके घर पर फायरिंग की गई। जमील ने मो. शकील, राजू देहाती, मो. अफरोज और शहजाद के खिलाफ शुक्रवार को हिंदपीढ़ी थाना में मामला दर्ज कराया है। जमील ने पुलिस को बताया कि सात दिसंबर को उसके घर की दीवार तोड़ दी गई। जब वह पहुंचे तो वहां शकील राजू देहाती ने उन्हें पकड़ लिया और हथियार दिखाकर पांच लाख रुपए की रंगदारी मांगी। फिर नौ दिसंबर को अफरोज शहजाद उनके घर पहुंचे और कहा कि शकील का पैसा दो। जमील ने पैसे देने से मना कर दिया तो घर पर फायरिंग की गई।