नेफेड के मैनेजर के खिलाफ चार्जशीट
रांची | वर्ष2009 के चर्चित बीज घोटाला मामले में निगरानी ने आरोपी कंपनी नैफेड के प्रबंधक के खिलाफ अनुसंधान पूरी कर दी है। 46 करोड़ के बीज घोटाले के मामले में शुक्रवार को निगरानी के विशेष न्यायाधीश मो.शाकिर की अदालत में निगरानी के जांच पदाधिकारी द्वारा कंपनी के प्रबंधक बलबीर सिंह भांगड़ा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया गया है। कंपनी का कार्यालय लुधियाना में है। इसके खिलाफ आरोप है कि बीज की आपूर्ति किए बगैर करोड़ों की सरकारी राशि फर्जी बिल के आधार पर प्राप्त कर लिया है।