पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बहू को प्रताड़ित कर घर से निकाला

बहू को प्रताड़ित कर घर से निकाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | नामकुमथाना क्षेत्र के नामकुम बस्ती निवासी श्रीनिवास प्रसाद सिन्हा एवं उनके परिजनों ने बहू स्वास्तिका सिन्हा को शादी के डेढ़ साल बाद ही दहेज के लिए घर से निकाल दिया। इससे पहले उसे प्रताड़ित भी किया गया। स्वास्तिका से ससुराल वाले दो लाख नकद समेत अन्य सामान मांग रहे थे। घर से निकालने के पहले उसके सारे जेवरात भी ससुराल वालों ने छीन लिये। जब स्वास्तिका के पति ने उसका बचाव किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। लातेहार के शिवपुरी मोहल्ला निवासी सूर्यदेव प्रसाद सिन्हा की पुत्री स्वास्तिका सिन्हा ने लातेहार मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुमार दिनेश की अदालत में इस मामले में शिकायतवाद दर्ज कराया है।