पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एचआईवी पॉजिटिव बच्चों को मिलेंगी सुविधाएं

एचआईवी पॉजिटिव बच्चों को मिलेंगी सुविधाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | झारखंडराज्य एड्स नियंत्रण समिति साथी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को एक दिनी कार्यशाला का आयोजन होटल शिवानी में हुई। इस अवसर पर एचआईवी संक्रमित और प्रभावित बच्चों (काबा) को सुरक्षा प्रदान करने मुख्य धारा से जोड़ने पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में विषय प्रवेश झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के बीपी चौरसिया ने किया। मौके पर बाल संरक्षण आयोग के सदस्य संजय मिश्रा ने कहा कि बाल संरक्षण एचआईवी पॉजिटीव बच्चों को आवश्यकतानुसार सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।