यूनियन क्लब का नि:शुल्क योग शिविर आज से
रांची | विवेकानंदपथ स्थित यूनियन क्लब लाइब्रेरी की 150वीं जयंती पर क्लब 13 से 19 दिसंबर तक नि:शुल्क योग शिविर का आयोजन करेगा। यह दो शिफ्ट में होगा। सुबह सात से नौ बजे तक शाम साढ़े तीन से साढ़े पांच बजे तक किसी भी उम्र के बालक-बालिका इसमें भाग ले सकेंगे। समापन के बाद 20 एवं 21 दिसंबर को प्रतियोगिता होगी।