दो जगहों पर मुफ्त दंत जांच शिविर आज
रांची | फिमेलफिटनेस मंत्रा की ओर से 13 दिसंबर को निवारणपुर स्थित मंगल स्टोर के बगल में नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। दिन के 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक चलने वाले शिविर में डॉ. शिल्पा सिंह मरीजों की जांच करेंगी। शिविर में आनेवाले को गुरुनानक अस्पताल में टूथ क्लिनिंग पर छूट मिलेगी।
बिरसा एजुकेशन ट्रस्ट भी 13 दिसंबर को मुफ्त दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन कर रहा है। कांके रोड में साढ़े दस बजे से डॉ. सुशील जांच करेंगे। मरीजों को नि:शुल्क टूथ ब्रश एवं पेस्ट का वितरण किया जाएगा।