टॉपलिंक टोयोटा ने चलाया सफाई अभियान
रांची | प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत ओरमांझी स्थित टोपलिंक टोयोटा के शोरूम के आसपास सफाई अभियान चलाया गया। सांसद रामटहल चौधरी भी शामिल हुए। इससे पहले उन्होंने झाड़ू लगाकर सफाई अभियान की शुरुआत की। इस क्रम में उन्होंने कहा कि यदि हम अपने घर को साफ रख सकते हैं तो बाहर गंदगी क्यों फैलाते हैं। उन्होंने लोगों से अपने आसपास के इलाकों को साफ रखने का आह्वान किया। इस अभियान में टोपलिंक टोयोटा के सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।