- Hindi News
- बरियातू में मेड 99 हेल्थ क्लीनिक का शुभारंभ
बरियातू में मेड 99 हेल्थ क्लीनिक का शुभारंभ
रांची | बजराबरियातू में गुरुवार को मेड 99 हेल्थ क्लीनिक की शुरुआत हुई। जानेमाने हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एसएन यादव और मेडिका के प्रमुख डॉ. संजय कुमार ने क्लीनिक का उदघाटन किया। संचालक कुमार अर्पण ने बताया कि उनके यहां ग्रीन थेरॉपी चिकित्सा से वैसे मरीज भी ठीक हो जाएंगे, जो एलोपैथिक चिकित्सा से ठीक नहीं हो पाते हैं। उनके यहां हर तरह के दर्द का इस पद्धति से निवारण हो सकता है। 500 रुपए से अधिक की दवा खरीदने पर होम डिलीवरी की सुविधा के साथ 24 घंटे चिकित्सक मरीज को घर पर देखने भी पहुंचेंगे। इनके अलावा डॉ. अजय छाबड़ा, डॉ. किरण कुमारी, डॉ. बीपी गुप्ता, डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ. आरके निराला और डॉ. भारती क्लीनिक में अपनी सेवाएं देंगे।