हरमू में खुला काेस्मो फर्नीचर का शोरूम
रांची | सहजानंदचौक स्थित मां लक्ष्मी प्लाजा काॅम्प्लेक्स में शुक्रवार को कोस्मो फर्नीचर का शुभारंभ हुआ। कंपनी के एमडी कृतिक जोशी ने शोरूम का उदघाटन किया। उन्होंने बताया कि कोस्मो फर्नीचर नागपुर की स्पेस-वुड कंपनी की एक इकाई है। हर तरह का फर्नीचर बनाने वाली स्पेस-वुड देश की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी है। झारखंड में कंपनी का यह अपना पहला स्टोर है। निकट भविष्य में जमशेदपुर में भी शोरूम खोलने की योजना है।