पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जयपाल और आईपीएस स्कूल ने जीत दर्ज की

जयपाल और आईपीएस स्कूल ने जीत दर्ज की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | गांधीनगरमैदान में प्रथम जेडी मेमोरियल लीग क्रिकेट में शुक्रवार को जयपाल सिंह कोचिंग सेंटर आईपीएस स्कूल की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले चरण में प्रवेश किया। पहले मैच में जयपाल सिंह सीसी ने गांधीनगर क्लब को 108 रन से हराया। जयपाल सिंह की टीम ने पहले बल्लेबाजी कर 8 विकेट पर 180 रन बनाए। इसमें सुमित ने 92, सचिन ने 28, अभिषेक ने 25 रन बनाए। गांधीनगर के राकेश को 3 और आकाश को दो विकेट मिले। जवाब में गांधीनगर की टीम 72 रन पर ही सिमट गई। टीम की तरफ से अजान ने 15, आकाश ने 10 रन बनाए। जयपाल के कृष्णाकांत को तीन विकेट मिले। सुमित को मैन ऑफ मैच घोषित किया गया। दूसरे मैच में आईपीएस स्कूल ने माइका को 5 विकेट से पराजित किया। माइका की टीम ने पहले खेलते हुए 47 रन बनाए। जवाब में आईपीएस स्कूल की टीम ने 5 विकेट पर 51 रन बनाकर मैच जीत लिया।