पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फुटबॉल : झारखंड ने ओड़िशा को 5 2 से हराया

फुटबॉल : झारखंड ने ओड़िशा को 5-2 से हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | ओड़िशामें खेले जा रहे ईस्ट जोन राष्ट्रीय सब-जूनियर अंडर-14 कोका-कोला फुटबॉल प्रतियोगिता में शुक्रवार को झारखंड ने मेजबान टीम ओड़िशा को 5-2 से हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। अब झारखंड का मुकाबला फाइनल में बंगाल और साई के बीच खेले जाने वाले विजेता टीम से होगा। इसके साथ ही झारखंड की टीम ने आॅल इंडिया के लिए भी क्वालिफाई कर ली। झारखंड के खिलाड़ियों ने शुरू से ही दबदबा बनाए रखा। पहले हाफ के आठवें मिनट में ही रांची के छोटू तिर्की ने गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। 20वें मिनट में विकास बालमुचू ने शानदार गोल कर टीम की बढ़त 2-0 कर दी।