पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंडर 19 स्कूली फुटबाॅल टीम का चयन 17 से

अंडर-19 स्कूली फुटबाॅल टीम का चयन 17 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | कला-संस्कृति,खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की ओर से 17 18 दिसंबर तक राज्यस्तरीय विद्यालय अंडर-19 बालक-बालिका फुटबॉल खुली चयन प्रतियोगिता बिरसा मुंडा फुटबाॅल स्टेडियम में होगी। नोडल पदाधिकारी अंजलुस तिर्की ने कहा कि 17 दिसंबर को सुबह नौ बजे से बालक और 18 को भी इसी समय बालिका टीम का चयन होगा। चयनित बालिका टीम गोवा में 29 दिसंबर से दो जनवरी तक और बालक टीम इंदौर में सात से 11 जनवरी तक होने वाली 60वीं राष्ट्रीय विद्यालय अंडर-19 फुटबाॅल प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेगी।