पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विष्णु गली में दिनदहाड़े हत्या

विष्णु गली में दिनदहाड़े हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजधानी के मेन रोड स्थित विष्णु गली में शनिवार को दिनदहाड़े एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ओरमांझी के सांडी गांव निवासी महेंद्र करमाली (31) के पेट और पैर में गोली लगी। महेंद्र के भाई मनीष के बयान पर कोतवाली थाने में दो लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें महेंद्र का साला मुकेश महतो और चचेरे ससुर रामा महतो शामिल हैं। भीड़भाड़ वाले इस इलाके में घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे आराम से वहां से फरार हो गए।

मनीष ने पुलिस को बताया कि पेंटर महेंद्र करमाली सुबह 9:30 बजे विष्णु गली में पेंट खरीदने गए थे। उनके साथ मनीष चचेरा भाई अरविंद पाहन भी था। तभी एक मोटरसाइकिल पर मुकेश और रामा महतो आए। आते ही मुकेश ने महेंद्र को गोली मार दी। वे लोग तुरंत महेंद्र को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें रिम्स रेफर कर दिया। मगर रास्ते में ही महेंद्र की मौत हो गई। घटना का कारण प्रेम विवाह बताया गया है। छह महीने पहले महेंद्र करमाली ने सांडी गांव की वसुंधरा से अंतरजातीय विवाह किया था। इसके बाद से प|ी के साथ बरियातू में रह रहा था। वसुंधरा के मायके वाले शादी का विरोध कर रहे थे। भाईने उजाड़ा बहन का सुहाग : पेज 3

पोस्टमार्टम के बाद महेंद्र का शव जैसे ही सांडी पहुंचा, आक्रोशित ग्रामीणों ने मुकेश महतो के घर में आग लगा दी। फिर हत्यारों की गिरफ्तारी मुआवजे की मांग को लेकर शाम 4:30 बजे शव के साथ ओरमांझी-सिकिदिरी मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीण डीएसपी अनिल शंकर ओरमांझी सीओ अमर प्रसाद के समझाने पर रात 8 बजे जाम हटा।

आरोपी का घर फूंका