पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केंद्रीय मंत्री उमा भारती का हेलिकॉप्टर भटका

केंद्रीय मंत्री उमा भारती का हेलिकॉप्टर भटका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती का हेलिकॉप्टर शनिवार को भटक गया। हेलिकॉप्टर को रजरप्पा स्टेडियम में उतरना था, लेकिन वह बोकारो के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के ऊपर मंडराने लगा। करीब एक घंटे भटकने के बाद ईंधन खत्म होने लगा तो पायलट हेलिकॉप्टर लेकर रांची लौट गया। यहां से फिर उड़ान भर 12:35 बजे रजरप्पा स्टेडियम में उतरा।

केंद्रीय मंत्री को पूजा करने छिन्नमस्तिका मंदिर जाना था। हेलिकॉप्टर सुबह 11:05 बजे वहां पहुंचा और मंडराने लगा। इस दौरान टायर जलाकर लोकेशन नहीं बताया गया। मंत्री के पर्सनल सिक्योरिटी अफसर गुरुनारायण पांडेय चिल्लाते रह गए कि टायर जलाएं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि जिला प्रशासन पायलट को को-ऑर्डिनेट उपलब्ध कराता है। पायलट उसे जीपीएस सिस्टम में फीड कर उड़ान भरता है।

शायद छिन्नमस्तिका माता हमारी परीक्षा ले रही थीं। हम सफल हुए। इसी कारण सकुशल दोबारा रजरप्पा पहुंचकर छिन्नमस्तिका माता की पूजा-अर्चना कर रही हूं। -उमा भारती,जलसंसाधन मंत्री