पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेड़ो में कार ने खड़े ट्रेलर में मारी टक्कर

बेड़ो में कार ने खड़े ट्रेलर में मारी टक्कर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीन शवों की िशनाख्त

चार लोगों की मौत

भास्कर संवाददाता | रांची/बेड़ो

रांची-गुमलारोड पर पावर ग्रिड के पास रविवार को सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। शवों का सोमवार को रिम्स में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

हादसा रात करीब नौ बजे हुआ। एक आई टेन कार (जेएच 01यू-9686) ने पावर ग्रिड के पास खड़े ट्रेलर में टक्कर मार दी। इससे कार में सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही बेड़ो थाना प्रभारी अशोक राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तीन शवों को कार से बाहर निकाला। एक शव बुरी तरह से कार में फंसा हुआ था। काफी मशक्कत के बाद रात करीब 12:15 बजे गैस कटर से कार को काट कर शव काे निकाला गया। इधर, देर रात सूचना मिलने के बाद सिसई रोड, गुमला से मृतकों के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे।

थानेदार अशोक राम ने बताया कि रात करीब 12:30 बजे घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने शवों की पहचान की। मृतकों में लोयला नगर, सिसई रोड गुमला के राकेश मिंज, सुजीत रिचर्ड बाखला और बर्नार्ड कुजूर शामिल हैं। एक अन्य मृतक के पास से इंटर का एडमिट कार्ड बरामद किया गया, जिसमें विपुल खेस, पिता अलबिनुस खेस, पंपापुर इंटर कॉलेज पालकोट लिखा हुआ था।

दुर्घटना के बाद कार के परखच्चे उड़ गए।