पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पहला चरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंदनकियारी टॉप पर बोकारो में कम वोटिंग

कहां क्या हुआ

किस सीट पर कितनी वोटिंग

विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में 15 सीटों पर 61.08% मतदान

63.96%

तीसरा चरण

68.01%

दूसरा चरण

63.27%

बूंदाबांदीके बीच विधानसभा चुनाव का चौथा चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। रविवार को 15 सीटों पर कुल 61.08 फीसदी मतदान हुआ। इसके साथ ही 217 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई।

चारों चरणों में यह सबसे कम मतदान है। पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में हालांकि इन सीटों पर 8 फीसदी अधिक वोटिंग हुई है, लेकिन लोकसभा के मुकाबले यह दो फीसदी कम है। इस बार भी शहरी क्षेत्र के मतदाता कम संख्या में वोट डालने निकले। बोकारो, झरिया और धनबाद के मतदाताओं ने निराश किया। बोकारो में 51.11 फीसदी, झरिया में 52 फीसदी और धनबाद में 55 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। सबसे अधिक 71.28 फीसदी मतदान चंदनकियारी में हुआ। गिरिडीह, गांडेय और देवघर में भी शुरुआत में मतदान की गति काफी धीमी थी। लेकिन अंतिम समय में यहां वोटरों ने उत्साह दिखाया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी पीके जाजोरिया ने कहा िक अंतिम रिपाेर्ट आने पर मतदान प्रतिशत डेढ़ से दो फीसदी बढ़ सकता है। चुनाव के पांचवें और आखिरी चरण में 16 सीटों पर 20 दिसंबर को वोटिंग होगी।

जम्मू-कश्मीर में 18 सीटों पर 49 फीसदी वोिटंग : पेज 15

अब तक 19 जिलों में 65 सीटों पर वोटिंग