पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रांची में पांचवीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म

रांची में पांचवीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के इरगू टोली में तीन युवकों ने पांचवीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। छात्रा की शिकायत पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। तीनों आरोपी नाबालिग हैं। मुहल्ले के लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 12 दिसंबर को दोपहर में पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने रोटी बनाने के बहाने उसे अपने घर बुलाया। दो युवक पहले से वहां मौजूद थे। तीनों ने उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक आरोपियों ने उसे धमकी दी िक घर में बताने पर उसे और उसके घर वालों को जान से मार देंगे। डर से वह एक दिन चुप रही।

शनिवार की रात उसने मां को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने जब मुहल्ले के लोगों को बताया तो सबने एक आरोपी को पकड़ लिया। दो अन्य आरोपी दूसरे मुहल्ले के हैं। पुलिस ने आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया है। छात्रा को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।