- Hindi News
- निजामुद्दीन मामले में गृह विभाग की रिपोर्ट अस्पष्ट : जाजोरिया
निजामुद्दीन मामले में गृह विभाग की रिपोर्ट अस्पष्ट : जाजोरिया
मुख्यनिर्वाचन पदाधिकारी पीके जाजोरिया ने कहा कि विधायक निजामुद्दीन अंसारी के मामले में गृह विभाग की रिपोर्ट अस्पष्ट है। कई बिंदुओं पर गोल-मोल बात कही गई है। ऐसा लगता है, जैसे तथ्यों को छुपाया जा रहा है। गृह विभाग को यह रिपोर्ट सोमवार को लौटाई जाएगी और कई बिंदुओं पर फिर से जानकारी मांगी जाएगी। उन्होंने कहा कि गृह विभाग से जल्द रिपोर्ट मांगी जाएगी, ताकि निर्वाचन आयोग को विस्तृत जानकारी दी जा सके।
गौरतलब है कि धनवार थाने में दर्ज कांड संख्या 64/03 में कोर्ट ने उन्हें दो साल की सजा सुनाई थी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मुताबिक दो साल या इससे अधिक सजा पाए जाने पर जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत उनकी सदस्यता समाप्त हो जानी थी, किंतु सरकार को समय पर सूचना दिए जाने के कारण वे विधायक बने रहे। विधानसभा चुनाव में नामांकन के समय यह मामला उजागर हुआ। इसके बाद से जांच चल रही है।