दुकान कर्मचारी संघ का होगा पुनर्गठन
रांची | भारतीयमजदूर संघ, रांची जिला ने कहा कि वह जल्द ही रांची जिला दुकान कर्मचारी संघ और खेतिहर मजदूर संघ की शाखा का पुनर्गठन करेगा। यह निर्णय रविवार को संघ की हुई बैठक में लिया गया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा ने किया। बैठक का आयोजन वर्मा के किशोरगंज स्थित आवास पर हुआ।