रांची | श्रीरामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी, लखनऊ द्वारा आयोजित अंतराज्य क्विज प्रतियोगिता 2014 में रांची के ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल, हेसाग हटिया को विजेता घोषित किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से 50,255 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इसमें से 72 टीमों का चयन हुआ।