- Hindi News
- एरियर को लेकर कर्मियों ने रांची विवि के प्रोवीसी को घेरा
एरियर को लेकर कर्मियों ने रांची विवि के प्रोवीसी को घेरा
रांची विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने शनिवार को प्रोवीसी डॉ. रजीउद्दीन का घेराव किया। कर्मचारी पंचम और छठे वेतनमान के एरियर भुगतान की मांग कर रहे थे। प्रोवीसी ने कर्मचारियों की मांग पर समुचित निर्णय लिए जाने का आश्वासन दिया।
रांची विवि कर्मचारी संघ के अब्दुल बारी ने बताया कि पंचम वेतनमान के एरियर मद में दो करोड़ 17 लाख रुपए बकाया है। इसी प्रकार छठे वेतनमान मद में पांच करोड़ 56 लाख रुपए बकाया है। कर्मचारियों के कहा कि सोमवार तक इस मामले में समुचित कार्यवाही नहीं हुई, तो नियमित रूप से प्रतिदिन अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।
घेराव कार्यक्रम में मुख्य रूप से अब्दुल बारी, रामजी प्रसाद, अर्जुन राम, गणेश राम, सुनील खलखो, उपेंद्र मंडल समेत अन्य शामिल थे। गौरतलब है कि शुक्रवार को रजिस्ट्रार डॉ. अमर कुमार चौधरी से मिलकर समस्याओं की जानकारी दी थी।