यूरो किड्स में स्वास्थ्य जांच शिविर
रांची. यूरोकिड्स स्कूल में शनिवार को स्वास्थ्य जांच सह डेंटल कैंप का आयोजन किया गया। डेंटिस्ट डॉ. स्वाती श्रीवास्तव ने स्कूल के बच्चों की दांतों की जांच की और आवश्यक सलाह दी। डॉ. एसएन जग्गी ने भी बच्चोंं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें अच्छे आहार लेने की सलाह दी। कार्यक्रम में प्रिंसिपल तनुश्री सहित अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।