पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिरसा चौक पर शिक्षकों का अनशन कल से

बिरसा चौक पर शिक्षकों का अनशन कल से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. झारखंडराज्य वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले शिक्षक बिरसा चौक पर 22 अौर 23 सितंबर को 48 घंटे के अनशन करेंगे। इसमें राज्य के वित्त रहित हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों के शिक्षक शामिल होंगे। शिक्षकों के अनशन पर रहने से राज्य के 566 स्थापनानुमति हाईस्कूल, 300 इंटर कॉलेज, 591 मदरसे और 30 संस्कृत विद्यालयों में पठन-पाठन प्रभावित होगा। संघर्ष मोर्चा स्थापना अनुमति प्राप्त हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों के शिक्षकों को हर माह वेतन भुगतान करने, इंटर कॉलेजों को घाटानुदान देने, संस्कृत विद्यालय और मदरसों के अनुदान के लिए विज्ञप्ति जारी करने, इंटरमीडिएट प्रस्वीकृति नियमावली और हाईस्कूल प्रस्वीकृति नियमावली में संशोधन की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।