पंडालों में तीन बजे सुबह से होगी सफाई
रांची . राजधानीमें दुर्गा पूजा की तैयारी चल रही है, लेकिन शहर की सफाई अभी भी संतोषप्रद नहीं है। इसे लेकर कई संगठनों ने निगम कार्यालय के पास विरोध प्रदर्शन किया। विरोध को देखते हुए निगम ने शहर की सफाई कराने के लिए विशेष कार्य योजना तैयार की है। इसके तहत पूजा पंडालों में दो शिफ्ट में सफाई होगी। शहर के पूजा पंडाल और उसके आसपास के क्षेत्रों में कलश स्थापना से विजयादशमी तक रात्रि तीन बजे से सफाई शुरू की जाएगी, जो दिन में भी चलेगी। सफाई में समस्या हो, इसके लिए सभी बड़े पूजा पंडालों के पास दो-दो स्थाई सफाईकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। इसके अलावा निगम के सभी सुपरवाइजरों को पूजा पंडाल, मुख्य सड़क बाइलेन में कचरा का उठाव और डोर टू डोर कलेक्शन करने का निर्देश दिया गया है, ताकि लोगों को रोड और नाली में कूड़ा नहीं फेंकना पड़े।