- Hindi News
- समिति भंग होने से बढे़गी बेरोजगारी : ओझा
समिति भंग होने से बढे़गी बेरोजगारी : ओझा
रांची | झारखंडजनशक्ति मजदूर यूनियन, रांची जिला मालवाहक टेंपो चालक संघ, झारखंड ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन, रांची पंडरा मिनी ट्रक एसोसिएशन की बैठक उदय शंकर ओझा के नेतृत्व में हुई। इस मौके पर उदय शंकर ओझा ने कहा कि झारखंड में बाजार समिति को भंग करने से राज्य के दो लाख से भी ज्यादा लोग बेरोजगार हो जाएंगे, जो लोग कहीं ने कहीं से बाजार समिति से जुड़े हुए हैं। ओझा ने कहा कि कृषि बाजार समिति को किसी तरह से भंग नहीं करने दिया जाएगा। इसके लिए 26 सितंबर से पंडरा समिति को पूरी तरह से ठप किया जाएगा। विरोध स्वरूप दिन के 11 बजे विशाल जुलूस निकाला जाएगा। बैठक में महेंद्र यादव, दिनेश चौबे, शिव शंकर प्रसाद, उमा राय, सोहन शर्मा और शंकर यादव मौजूद थे।