सेल में शुरू हुआ स्वच्छता अभियान
रांची | सेलमें गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह के साथ स्वच्छता अभियान शुरू हुआ। अगले तीन दिनों तक कार्यक्रम होगा। 26 को निबंध प्रतियोगिता होगी। सेल की टीम शुक्रवार को नामकुम ब्लाॅक के सरायटोली गांव जाएगी, जहां स्वच्छता शौच की व्यवस्था की समीक्षा करेगी। 27 को स्वच्छ भारत पर सेल मनोरंजन भवन में पेंटिंग प्रतियोगिता होगी। 29 को दफ्तरों और संयंत्रों में सफाई होगी। सर्वश्रेष्ठ तीन इकाइयों को पुरस्कृत किया जाएगा। 30 को स्वच्छ वॉकाथन है। इसमें सेल के मुख्य गेट से मेकन स्टेडियम तक और जेवीएम स्कूल होते हुए वापस लौटना है।