पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरावगी की जयंती पर रक्तदान शिविर

सरावगी की जयंती पर रक्तदान शिविर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | चिंतक,लेखक और उद्योगपति स्व. हनुमान सरावगी की 83वीं जयंती पर गुरुवार को कई सामाजिक कार्य किए गए। स्वास्तिक हाउस अपर बाजार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उनके पुत्र विनोद सरावगी, विनय सरावगी, लीला सरावगी, वृंदा सरावगी, भागचंद पोद्दार, राजकुमार केडिया, गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया, धर्मचंद जैन रारा, पवन शर्मा, वेद प्रकाश अग्रवाल, रिव शर्मा टोली, राजीव रंजन बक्शी और अमित त्रिपाठी ने श्रद्धांजलि दी। भागचंद पोद्दार ने कहा कि उन्होंने समाज को जो दिया वह भुलाया नहीं जा सकता। झारखंड में बसने के बाद भी अपनी मूल जन्मभूमि से सदा लगाव रहा। झारखंड के आंदोलन और विकास में विशेष योगदान दिया। राजकुमार केडिया ने कहा कि उनके काम करने की शैली सबसे अलग थी। नागरमल मोदी सेवा सदन में रक्तदान शिविर लगा। चेशायर होम और निर्मल हृदय में आश्रितों को भोजन कराया गया।