पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा, कला साहित्य में भी अग्रवाल समाज आगे : पूजा

शिक्षा, कला साहित्य में भी अग्रवाल समाज आगे : पूजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रसेनहितकारिणी सभा की ओर से रविवार को हरमू रोड स्थित दिगंबर जैन भवन में अग्रसेन जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन श्रम एवं नियोजन सचिव पूजा सिंघल ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि उद्योग व्यवसाय को आगे बढ़ाने में अग्रवाल समाज का महत्वपूर्ण योगदान है। लेकिन अब समय बदल गया है, अग्रवाल समाज कला, साहित्य, संस्कृति और संगीत के क्षेत्र में भी काफी आगे बढ़ गया है। उन्होंने मौके पर उपस्थित बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मेधा सिंघल को इंटरनेशनल साइंस ओलंपियाड एवं कक्षा 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए महारानी माधवी सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही 11 अन्य बच्चों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किया है। मौके पर 75 वसंत देख चुके तीन वृद्ध-जनों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व महाधिवक्ता एसबी गाड़ोदिया, डॉ. घनश्याम दास, जवाहर लाल सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे। इससे पूर्व गणेश मित्तल एवं शारदा ने हवन पूजन से कार्यक्रम की शुरुआत की। मौके पर श्याम किशोर प्रसाद, प्रभाकर अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, डॉ. सौभाग्य चंद्र, विनोद कुमार, एनएन मंगला, सुधीर कुमार, अरुण प्रसाद, सरोज कुमारी, रूपा अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

लोगों को संबोधित करतीं पूजा सिंघल।