प्राथमिक शिक्षक 20 को घेरेंगे सीएम आवास
रांची झारखंडराज्य प्राथमिक शिक्षकों की राज्य स्तरीय बैठक रविवार को राजधानी के एक होटल में हुई। इसमें शिक्षकों ने वित्त विभाग द्वारा वेतन निर्धारण फिटमेंट टेबल के कार्यान्वयन पर रोक लगाने के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। इसके अलावा सरकार ने प्रधानाध्यापकों को वेतन निकासी के अधिकार से वंचित कर दिया है, जिसकी निंदा की गई। महासचिव ब्रिजबिहारी पांडेय ने कहा कि 10 अक्टूबर तक दोनों निर्णय वापस लेने का सरकार को अल्टीमेटम दिया गया है। वापस नहीं हुआ, तो 11 अक्टूबर को सभी जिला मुख्यालयों पर धरना और सरकार का पुतला दहन किया जाएगा। इसके बाद 20 अक्टूबर को सीएम आवास का घेराव किया जाएगा। बैठक में ब्रजबिहारी पांडेय, परशुराम तिवारी, लक्ष्मण झा, पवन कुमार मिश्र, संजय त्रिवेदी, उपेंद्र नाथ सिंह अन्य प्रतिनिधि थे।
वेतन भुगतान का होगा संकट
ब्रजबिहारीपांडेय ने कहा कि राज्य के चार हजार विद्यालयों में से सिर्फ 394 में प्रधानाध्यापक हैं। सरकार के इस आदेश से पिछले माह वेतन भुगतान पर संकट गया था। इसके बाद सरकार ने दो माह की अवधि बढ़ा दी थी। अगले माह फिर वेतन भुगतान का संकट हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग ने समीक्षा के बहाने कमेटी गठित की है। यह मामले से शिक्षकों का ध्यान हटाने के लिए किया गया है।