- Hindi News
- राज्य राष्ट्र की शान हैं सलेसियंस : बिशप बिलुंग
राज्य राष्ट्र की शान हैं सलेसियंस : बिशप बिलुंग
डॉनबॉस्को कोकर के छात्रों ने शनिवार को स्कूल में सोशल साइंस एक्जीबिशन का आयोजन कर इतिहास, भूगोल और समाज शास्त्र जैसे विषयों में अपनी पकड़ का नमूना प्रस्तुत किया। छात्रों ने उक्त तीनों विषयों पर आधारित अपने मॉडल, चार्ट प्रस्तुति से ऐतिहासिक तथ्यों, स्मारकों, घटना की तिथि और मानव सभ्यता के प्रारंभिक चरणों को दर्शाने का सराहनीय प्रयास किया है। वहीं भौगोलिक तथ्यों पर आधारित महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी दी है। डॉन बॉस्को स्कूल के नन्हे छात्रों ने भी आर्ट एंड क्राफ्ट में अपनी उम्दा प्रस्तुति से यह बताने का प्रयास किया कि वे किसी से कम नहीं हैं। उक्त बातें मुख्य अतिथि ऑक्जिलियरी बिशप तेलेस्फोर बिलुंग एसवीडी ने कही। शनिवार को उन्होंने डॉन बॉस्को स्कूल कोकर में सोशल साइंस एक्जीबिशन का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी के प्रतिभागी प्रत्येक सलेसियन को डॉन बॉस्को ही नहीं, झारखंड और देश की शान बताया। प्रिंसिपल फादर ज्योतिष एक्जीबिशन में घूम-घूम कर बच्चों से उनके मॉडल की जानकारी लेने के साथ उनका प्रोत्साहन कर रहे थे।
सोशल साइंस एक्जीबिशन में छात्रों का समूह अपने मॉडल के साथ।