- Hindi News
- सभी कॉलेजों में चलेगा स्वच्छ भारत अभियान
सभी कॉलेजों में चलेगा स्वच्छ भारत अभियान
रांची | रांचीयूनिवर्सिटी के सभी कॉलेजों में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) द्वारा ‘बनेगा स्वच्छ भारत’ अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए एनएसएस के स्टेट हेड डॉ. पीके झा ने अभियान का प्रारूप तैयार कर लिया है। पूजा अवकाश के बाद इस अभियान की शुरुआत की जाएगी। इसका दायित्व संबंधित कॉलेज के प्रोग्राम अफसर को दिया जाएगा। डॉ. झा ने बताया कि इसका उद्देश्य साफ-सफाई के प्रति लोगों को जागृत करना है, ताकि ‘बनेगा स्वच्छ भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।